Follow Us @soratemplates

कोर्ट मेरिज के फायदे Benifits of Court Marriage

कोर्ट मेरिज के फायदे 

आमतौर पर जब हम कोर्ट मेरिज के बारे में सोचते है तो लड़का और लड़की अपने परिवार के मर्जी के बिना शादी करते है वो एक कोर्ट मेरिज है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है कोर्ट मेरिज जरुरी नहीं है की वही जोड़ा जो अपने माँ बाप या परिवार के मर्जी के बिना या उनके खिलाफ जाकर कोर्ट में शादी करते है। जिनके माता पिता भी इस विवाह से राजी होते है वो भी कोर्ट मेरिज कर सकते है।
कोर्ट मेरिज के फायदे Benifits of Court Marriage

                              कोर्ट मेरिज करने के बेनिफिट्स / फायदे / लाभ है जो आमतौर  पर लोगो को नहीं पता होता है क्योकि कोर्ट मेरिज और एक जो नार्मल या अरेंज मेरिज होता है उसमे बड़ा अंतर होता है की जब हमारे देश में किसी मंदिर, मस्जिद या गुरूद्वारे में शादी होती है तो उसमे किसी भी प्रकार का कोई लिखाई पढाई नहीं होता वहां पर दो परिवारों के बीच लड़का और लड़की की शादी करा दी जाती है। इस शादी में लड़की वाले के तरफ से जो कुछ भी तोहफा या गिफ्ट दिया जाता है इसका कोई लेखा जोखा नहीं होता है। इस प्रकार कोर्ट मेरिज में जो भी उन दोनों परिवार के बीच या लड़का लड़की के मध्य होती है उन सब को एक लिखित तोर पर रखा जाता है इस प्रकार कोर्ट मेरिज के कई फायदे है जो की निम्न है -

  1. कोर्ट मेरिज करने से जो समाज में फिजूल खर्च होते है उनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
  2. भारत में जब शादी होती है तो लड़का और लड़की पक्ष के लोगो को दावत दिया जाता है जिसमे बहुत अधिक मात्रा में खाना बच जाता है या ख़राब हो जाता है इस प्रकार आप कोर्ट मेरिज करके इन सब खर्चे से बचा जा सकता है ।
  3. कोर्ट मेरिज का बड़ा फायदा यह भी है कि लड़का या लड़की दोनों जरूरी नहीं की एक ही समाज के हो दोनों अलग-अलग समाज के हो सकते है। 
  4. कोर्ट मेरिज में जो भी बाते होती है वह पुर्णतः लिखित रूप में होती है जिससे की बाद में विवाद की स्थिति में आसानी से सुलझाया जा सके ।
  5. कोर मेरिज करके आप समाज में जो रूढ़ियाँ है उनको दूर कर सकते है ।
  6. कोर्ट मेरिज करके आप फिजूल की खर्च जो शादी में होते है उसको बचा सकते हो ।
  7. कोर्ट मेरिज करके आप अपना और समाज का समय बचा सकते हो ।
  8. इस प्रकार के शादी से आप समाजिक रीतियों को तोड़ सकते हो ।
  9. यदि कोई युवक जो की सामान्य वर्ग का है जो अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के युवती से विवाह करते है तो उनको सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशी दी जाति है ।
  10. कोर्ट मेरिज करके आप अपने जीवन साथी के साथ क़ानूनी रूप से जीवन भर अच्छी से जिन्दगी बिता सकते हो । 

No comments:

Post a Comment

यह वेबसाइट ऑनलाइन वैवाहिक परिचय के लिए बनाया गया है अगर आपका कोई सुझाव हो तो कृपया हमें बताये .........धन्यवाद