Follow Us @soratemplates

शादी विवाह में अग्नि कुण्ड की परिक्रमा क्यों करते है???

शादी विवाह में अग्नि कुण्ड की परिक्रमा क्यों करते है???

हिन्दू विवाह संस्कार में अग्नि की ही परिक्रमा क्यों की जाती है अगर सोचे तो पानी का मटका रखकर भी सात फेरे लिए जा सकते  है लेकिन हिन्दू विवाह में अग्नि का ही परिक्रमा किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योकि विद्वानों का मानना है कि पानी को यदि खुला छोड़ दिया जाये तो पानी दूषित हो जाती है। परन्तु यदि अग्नि को खुला छोड़ दिए तो वह कभी भी प्रदूषित नहीं होती है और ना ही होगी।
शादी विवाह में अग्नि कुण्ड की परिक्रमा क्यों करते है

                अग्नि सदा पवित्र है और रहेगी, अग्नि शुद्ध है और रहेगी इसलिए विवाह संस्कार के समय अग्नि को  साक्षी मानकर वर वधु उनके चारो ओर परिक्रमा/चक्कर/फेरे लगाते है। अब हमारे मन में यह सवाल जरुर उठाना चाहिए कि अग्नि के  फेरे तो लगाते है परन्तु सात फेरे हि क्यों लगाते है?? अग्नि के सात फेरे लगाना धार्मिक दृष्टी से पवित्र माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि हम दोनों एक दुसरे को सात जन्मो तक के लिए वर्ण करते है। 

सात फेरे लेते समय वधु/स्त्री/कन्या को आगे क्यों रखा जाता है???

                अग्नि की परिक्रमा/फेरे लेते समय हमेशा वधु/कन्या/स्त्री हि आगे क्यों रहती है??? शास्त्रों के अनुसार देवताओ ने नारी को प्रथम स्थान प्रदान किया है नारी वर्ग सदैव अग्र पूज्य है अर्थात उनकी पूजा पहले की जाति है जब हम देवताओ का स्मरण करते है तब भी पहले देवीयों का नाम आता है। जैसे: राधे-कृष्ण, सीता-राम, गौरी-शंकर आदि। जब देवता स्त्री को सभी प्रकार से आगे रखते है  यही कारण है कि शादी/विवाह में जब अग्नि के सात फेरे लिए जाते है तब वधु को सामने रखा जाता है। वधु को अग्नि के फेरे के समय सामने रखने का कारण यह है की एसी मान्यता है की यदि लड़की/वधु फेरे में सामने रहती है तो वह घर के प्रत्येक कामो में सामने रहगी इसलिए वधु को अग्नि के फेरे में सामने रखा जाता है। 

                वर वधु जब यज्ञ अग्नि के सात फेरे लेते है वह बाएं से दायें चलकर फेरे प्रारम्भ करते है प्रथम चार फेरे में वधु/कन्या सामने रहती है और वर/लड़का पीछे रहता है तथा शेष तीन फेरे में वर/लड़का सामने रहता है और वधु/लड़की पीछे रहती है। हर परिक्रमा के दौरान पुरोहित या पंडित जी के द्वारा मंत्रो का उच्चारण किया जाता है। 

No comments:

Post a Comment

यह वेबसाइट ऑनलाइन वैवाहिक परिचय के लिए बनाया गया है अगर आपका कोई सुझाव हो तो कृपया हमें बताये .........धन्यवाद