ऐसे चुने शादी के लिए सही लड़का...!!
हर लड़की का सपना होता है कि उसे अच्छा लड़का मिले, अच्छा जीवन साथी मिले जो उसे पूरी जिन्दगी खुशी दे सके। लड़की के जीवन में बहुत से लड़के आते है कोई दोस्त (Friend) के रूप में आते है तो कोई अच्छे दोस्त (Boyfriend) के रूप में आते है। मगर जब बात जीवन साथी (Life-Partner) बनाने की होती है तो लड़कियां थोडा तो नरवस तो हो हि जाती है क्योकि us समय लड़की को उस लड़के के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है और वो उस लड़के से अनजान होती है।
दोस्तों आज हम शादी के ऐसे विचारके बारे में जानेगें जिससे आपको शादी के लिए सही लड़का चुनने में मदद मिलेगी-
➤सबसे पहले आपको अपने होने वाले जीवन साथी के अच्छे गुणों को परखना चाहिए जिससे की आप एक उत्तम वर का चुनाव कर सके।
➤अपने होने वाले जीवन साथी का कैरियर, उसको आगे क्या करना है, उसका लक्ष्य क्या है, उसका व्यसाय (Business) क्या है ये सारी जानकारी लेना चाहिए।
➤लड़के कि इच्छा को जाने की वों आगे चलकर क्या करना चाहते है, वो आपके बारे में क्या सोचते है, आपके परिवार के बारे में क्या सोचते है।
➤अपने होने वाले पति से पूछे की आपकी शादी आपके इच्छा, आपकी मर्जी से हो रही है या आप अपने परिवार वालो के दबाव में आकर शादी कर रहे है या समाज के दबाव में आकर ये फैसला लिया है।
➤आप ऐसे लड़के से विवाह करे जो आपके परिवार को अपने परिवार में देखता हो, जो सभी से मिल जुल कर रहता हो, किसी से कोई बैर नहीं रखता हो।
➤अपके होने वाले जीवन साथी की शौक एवं आदते के बारे में जानने की कोशिश करे ताकि जब आप शादी के बंधन में बंध जाओ तो आपको कोई पछतावा ना हो।
➤अपने होने वाले पति के पसंद या नापसंद को जाने जिससे की आपको उनके बुरी और अच्छी आदतों के बारे में पता चल सके।
➤यदि आपको शादी के बाद जॉब्स में जाना है तो उसको भी पुछ लो की आपको कोई एतराज़ तो नहीं होगी जब मैं शादी के बाद जॉब करुँगी।
➤लड़के वाले से रिश्ता करने से पहले आपको उसके आस-पास या पडोश वालो से पूछताछ जरुर करें ताकि आपको पता चल सके की जिस परिवार से आप अपना रिश्ता करने वाले है वो परिवार के लोगो का व्यहार कैसा है।
➤अपने होने वाले जीवन साथी में आपको अच्छे गुण को देखना है ना की उनके धन दौलत को क्योकि यदि लड़के में गुण अच्छा है तो वो धन दौलत आज नहीं तो कल कमा सकता है। और जो लड़के में गुण/व्यहार अच्छा होगा वो लड़का आपके लिए उत्तम (Perfect) है।

Nahi
ReplyDeletethanks and read also related article शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए
ReplyDelete